रांची, फरवरी 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। विवान इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड गेतलसूद के सेल्स हेड रंजन हलधर पांच लाख रुपया गबन करके फरार हो गए। इस मामले में बुधवार को विवान इंडस्ट्रीज के निदेशक विवेक कुमार ने अनगड़ा थाना में रंजन हलधर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। रंजन हलधर सेल्स हेड के रूप में झारखंड-बिहार में काम देखता था। मूलरूप से आरोपी कोलकाता कालीघाट का रहने वाला है। विवेक कुमार ने बताया कि रंजन हलधर ने विवान इंडस्ट्रीज के नाम से झारखंड-बिहार के विभिन्न प्रतिष्ठान-दुकान से राशि अपने निजी बैंक अकाउंट में पेमेंट ले लिया। रंजन हलधर द्वारा कंपनी का पैसा गबन करने की सूचना मिली तो मामले की जांच कराई गई। मामला सत्य पाये जाने पर रंजन से गबन किए गए पैसे की मांग करने पर वह कंपनी छोड़कर फरार हो गया। रंजन ने अभी तक प्रकाश इंटरप्राइजेज (धु...