सीवान, फरवरी 11 -- सिसवन(सीवान), एक संवाददाता। जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव स्थित एक मंदिर के प्रांगण में हुए दो पक्षों के बीच हुए विवाद की जांच करने गए थानाध्यक्ष से एक युवक उलझ गया और मारपीट हो गई। इसमें थाना अध्यक्ष सहित दो अन्य पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए । चोटिल पुलिसकर्मियों में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, सिपाही शिवजी साह व एएसआई मुन्ना राम शामिल हैं। वहीं एक पक्ष का कृष्णकांत भारती का पुत्र रंजीत पांडेय भी जख्मी हो गया। मिली जानकारी अनुसार, आगामी 12 फरवरी से शिव मंदिर प्रांगण में अष्टयाम का कार्यक्रम होना है। ग्रामीणों द्वारा अष्टयाम को लेकर मंदिर परिसर में साफ - सफाई कराई जा रही थी। इसका विरोध एक परिवार की ओर से किया जा रहा था। इसपर स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। को दी। 112 की पुलिस के आने पर भी ...