बलिया, नवम्बर 24 -- मनियर। कस्बा के सुल्तानपुर मार्ग पर संचालित देशी शराब की दुकान के संचालन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसका नतीजा यह हुआ कि दुकान सोमवार को पूरे दिन बंद रही। इसकी जानकारी होने के बाद आबकारी विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। बताया जाता है कि दुकान का आवंटन किसी और व्यक्ति के नाम से हुआ था, जबकि उसका संचालन कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा था। लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद सोशल मिडिया पर दुकान से अवैध शराब (कच्ची दारु) की बिक्री होने का वीडियो सोशल मिडिया पर वॉयरल होने लगा। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों की मानें तो इसकी जानकारी होने के बाद आबकारी विभाग की ओर से दुकान को बंद करा दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सलटाने का प्रयास होने लगी। जिला आबकारी अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.