देवरिया, फरवरी 4 -- मदनपुर(देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम पिता के लिए सुर्ती लेने जा रहे युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया व मारपीट होने लगी। जानकारी होने पर बेटे के बीच-बचाव के लिए पहुंचे राजगीर मिस्त्री पर भी आरोपी टूट पड़े। मारपीट में गंभीर चोट लगने से राजगीर मिस्त्री बेहोश होकर जमीन पर गिर गये। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मह​र्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर ​दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।समोगर गांव निवासी व राजगीर मिस्त्री महंथ गोंड...