गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- हमले के दो आरोपियों को पकड़ लिया गया पुलिस फरार हमलावरों की तलाश कर रही ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते चार युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर जमा भीड़ ने एक हमलावर को दबोच लिया और दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश कर रही है। खोड़ा के नरेश विहार में रहने वाले रौशाद के अनुसार उनका 19 वर्षीय बेटा उत्तम दो दिसंबर की शाम अपने दोस्त मोहित के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। रास्ते में आदर्श राय, विवेक और उत्तम मिले। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपियों ने उनके बेटे और उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके चलते उनका बेटा जान बचाकर वहां से भागा और घर की गली ...