साहिबगंज, मई 3 -- साहिबगंज/तालझारी। तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर मीना बाजार गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चलाए गए। महिला समेत दो लोग घायल हो गए। बुलेट बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महाराजपुर मीना बाजार मंगलहाट कसवा के लखी मंडल का पुत्र कृष्ण कुमार मंडल(35) व दूजु की पत्नी निर्मला देवी है। घायल कृष्णा मंडल ने बताया कि रिश्तेदार के यहां क्रियाकर्म के सिलसिले में महाराजपुर मीना बाजार गए थे। घायल ने बताया कि वे अपनी भाभी के घर बुलेट बाइक लेकर जा रहा था। अचानक कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चलाकर मारने लगे।आरोप लगाया कि एक व्यक्ति उसके सीने में चाकू से हमला कर दिया। उसका पहले से गौतम नामक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था। हाथ ...