मधुबनी, मार्च 9 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में आपसी विवाद में बीच बचाव करने आए युवक को चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल युवक भोला मंडल का अनुमंडल में इलाज किया गया, सर में आठ टांका पड़ा। घटना को लेकर प्रकाश कुमार मंडल ने थाना में पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया है। दो लोग फरार हो गए हैं। आरोपितों में शंकरपुर निवासी रविन्द्र मंडल, कपिंद्र मंडल, ब्रजेश मंडल, काको गांव निवासी छोटू सिंह उर्फ शंकर, चोपता गांव निवासी गोरका यादव शामिल है। जिसमें छोटू सिंह उर्फ शंकर, रवींद्र कुमार मंडल, ब्रजेश मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपित सभी मेरे साथ गाली गलौच करने लगे। लाठी डंटा एवं चाकू से वार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...