गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलुआ टोला बखरी गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर टांगी से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बलुआ टोला बखरी गांव के रघुनाथ यादव का पुत्र सत्येंद्र यादव अपनी गाड़ी से बाजार की ओर घूमने निकला हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों से आपसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उस पर टांगी से हमला कर दिया गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे जख्मी हालत में उठाकर मॉडल अस्पताल ले गए। परिवार वालों ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दे दी गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.