गोरखपुर, फरवरी 8 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम टेल्हनापार में शुक्रवार की शाम इंटरलाकिग सड़क के निर्माण के दौरान ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार का गांव की कुछ महिलाओं से विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर विवाद करने का आरोप लगाया। शनिवार को दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की, जिसमें गांव की एक महिला ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप भी लगाया। एसआई संजय यादव ने ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार उर्फ लालू को शांतिभंग में चालान किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...