बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सिकटा गांव में भूमि विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोगों को चोट लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने त्रिभुवन यादव की तहरीर पर राजदेव, शिवेन्द्र, रघुवेंद्र, अमन निवासी सिकटा के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि त्रिभुवन और राजदेव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को निस्तारित करने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दौरान कहासुनी होने लगी। इस पर राजदेव व उनके साथियों ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के राजदेव निवासी सिकटा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका त्रिभुवन से भूमि विवाद च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.