शामली, जनवरी 12 -- प्रबंध समिति की बैठक में अनियमितताओं और अनुशासनहीनता के आरोपों के आधार पर हिंदू इंटर कॉलेज कांधला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। प्रबंधक आकाश कुमार सिंघल ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। प्रबंध समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। प्रबंधक आकाश कुमार सिंघल ने कहा, "कार्यवाहक प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह पर अनियमितताओं एवं अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे थे, जिनके चलते प्रबंध समिति ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। यह कार्रवाई विद्यालय के अनुशासन और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए आवश्यक थी। उधर, निलंबित कार्यवाहक प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और आधारहीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.