लखनऊ, फरवरी 23 -- पुण्यतिथि पर हुआ चौराहे का नामकरण, महापौर ने नामकरण के साथ विकास कार्यों का किया शिलान्यास लखनऊ्र, प्रमुख संवाददाता पद्म विभूषण अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि पर सोमवार को चौक चौराहे का नाम पद्म विभूषण अमृतलाल नागर चौराहा किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने यहां आयोजित समारोह में इनके नाम का पत्थर लगाया। इसी के साथ इस चौराहे के नामकरण को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हो गया। चौराहे का नाम पहले लालजी टण्डन चौक होने की बात कही जा रही थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। अब मेयर ने विवादों से पर्दा हटा दिया है। इस मौके पर महापौर ने अमृतलाल नागर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अमृतलाल नागर ने अपनी लेखनी से लखनऊ की तहजीब, संस्कृति और आम जनजीवन को जीवंत रूप दिया। उनके नाम पर चौराहे का नामकरण पूरे शहर के लिए गर्व का ...