शाहजहांपुर, मार्च 7 -- तिलहर, संवाददाता। होलिका दहन स्थल पर होलिका नहीं रखने के विवाद में एसडीएम जीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने होलिका रखने में विवाद करने वालों पर कार्रवाई करने के पुलिस को निर्देश दिए। डभौरा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता देवी ने बताया कि उनके गांव में होलिका दहन स्थल के निकट स्थित एक मकान स्वामी के द्वारा होलिका दहन की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जानवर बांधकर सामान आदि रख लिया गया है। आरोप है कि जब वह लोग होलिका रखने के लिए जमीन पर साफ सफाई करने पहुंचे तो आरोपी के द्वारा होलिका रखने का विरोध किया गया। भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख शक्ति कुमार सिंह बूटी ने एसडीएम जीत सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। गुरुवार को एसडीएम जीत सिंह, नायब तहसीलदार मनु माथुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.