प्रयागराज, जुलाई 16 -- राजकीय शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले में मनमानी को लेकर मचे बवाल के बीच ऑफलाइन स्थानांतरण ने फिर से बहस छेड़ दी है। अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी की ओर से 10 जुलाई को एक शिक्षिका का रायबरेली से लखनऊ तबादला किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-दो से मिली अनुमति के आधार पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शैक्षणिक (प्रवक्ता संवर्ग) महिला शाखा में कार्यरत निधि चौरसिया, प्रवक्ता-गृह विज्ञान, केबी सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देवानन्दपुर, रायबरेली का दाम्पत्य नीति के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड लखनऊ में रिक्त पद पर स्थानांतरण हुआ है। गौरतलब है कि ऑनलाइन स्थानांतरण में मनमानी को लेकर शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं कर दी हैं। इस बीच बिना किसी नीति के ऑफलाइन तबादले से वे शिक्षक निराश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.