औरैया, नवम्बर 10 -- पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव नगरिया राजाराम निवासी नीलेश नायक की पत्नी खुशबू ने शनिवार रात फोन पर पति से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। नीलेश नायक छत्तीसगढ़ में गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचता है। शादी के बाद से उसकी पत्नी खुशबू भी साथ रहती थी। करीब दो माह पहले वह परिवार के साथ गांव आया था। इसके बाद पत्नी खुशबू और छह माह का बेटा किट्टू गांव में ही रह गए थे, जबकि वह पुन: छत्तीसगढ़ चला गया था। शनिवार रात करीब दस बजे नीलेश ने खुशबू से फोन पर बातचीत की। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। खुशबू ने आत्महत्या की बात कही तो पति ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बताया गया कि कुछ देर बाद खुशबू ने अपने बेटे को पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.