रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के गढ़हा टोली गौस नगर के रहने वाले एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव मंगलवार को उसके घर से बरामद किया गया। मृतक मो इनायत गौस नगर का ही रहने वाला था। बताया जा रहा है कि इनायत टुकटुक चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार, विवाद होने के बाद 15 दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। सोमवार की रात वह टुकटुक लेकर घर आया था। सुबह में काफी देर तक जब वह घर से नहीं निकला। पत्नी का फोन भी नहीं उठाया। पत्नी ने पड़ोसी को फोन कर पति के बारे में जानकारी लेने के लिए उसके घर भेजा। जब पड़ोसी इनायत को खोजने के लिए उसके घर आया तो देखा कि इनायत पंखे से फंदे से सहारे लटका हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थानेदार कुल...