सीवान, फरवरी 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य की कार्यशैली से आक्रोशित छात्रों का बवाल लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्र प्राचार्य पर दुर्व्यवहार करने, डराने-धमकाने व बच्चों को विद्यालय से निकालने को लेकर अभिभावकों को डराने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पूरे मामले की गंभीरता को लेते हुए जिला प्रशासन अब खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए है। घटना की विस्तृत जानकारी लेने डीएम विवेक रंजन मैत्रेय शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। बताया जा रहा कि दो घंटे से भी अधिक समय तक विद्यालय में रहे डीएम ने छात्र व स्कूल प्रबंधन से पूरे मामले की जानकारी ली। स्कूल परिसर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के तहत पुलिस बल की तैनाती करने की बात बताई जा रही है। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पहल करते हुए जहां प्र...