गिरडीह, जनवरी 17 -- रेम्बा/झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के पिंडरसोत पंचायत अंतर्गत कठवारा में आरोग्य भवन का निर्माण ग्रामीणों में विवाद के कारण प्रारंभ नहीं हो सका है। इस बाबत कथित विवादित भूमि का निरीक्षण करने हेतु जमुआ अंचलाधिकारी नरेश कुमार वर्मा शुक्रवार को स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। मौके पर हीरोडीह थाना प्रभारी महेश मुखिया प्रतिनिधि अजीत वर्मा, पंसस मुंशी वर्मा, भाजपा नेता गोविंद मंडल, देवनंदन शर्मा, नरसिंग मंडल, लखन मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक कठवारा में खाता 33 प्लॉट 546 में आरोग्य भवन बनाया जाना है। भूमि गैर मजरूआ खास किस्म की बताई जाती है। अधिकांश ग्रामीणों का कहना था कि उक्त भूमि हमेशा खाली पड़ी है और उसका इस्तेमाल,अड़वार, साप्ताहिक हाट, खेलकूद, सांस्कृतिक...