गोरखपुर, मार्च 6 -- घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद गीडा क्षेत्र के नगवा गांव में बुधवार को विवाद कर मनबढ़ ने युवतियों पर लाठी-डंडे व टांगी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के नगवा निवासी रामपाल यादव ने पुलिस को बताया तीन भाई हैं। जमीन को लेकर बुधवार को अन्य भाई से बात विवाद हो रहा था। एक भाई गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर वह मुझे पीटने लगा। पत्नी शम्भा देवी व बेटी रोशनी व शान्ति बीच बचाव के लिए आई तो मनबढ़ लाठी-डंडा व टांगी से बेटी रोशनी, शान्ती को मारकर सिर फोड़ दिया। साथ ही पत्नी को भी मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धरमपाल यादव, दुर्गेश, रेशू देवी, संदीप, प्रदीप, रामकृपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...