मेरठ, जनवरी 4 -- यूट्यूबर शादाब जकाती और अपनी बीवी पर गंभीर आरोप लगाने वाले खुर्शीद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह अपने ही आरोपों का खंडन करता दिखाई दे रहा है। वहीं, आए-दिन के विवादों से परेशान शादाब जकाती बोला शहर छोड़ दूंगा। इंचौली निवासी खुर्शीद उर्फ सोनू क्षेत्र में ही टायर पंचर की दुकान करता है। दो दिन पहले खुर्शीद इंचौली थाने पहुंचा। जहां फूट-फूट कर रोते हुए उसने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी इरम और शादाब जकाती उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इरम कई-कई दिन तक गायब रहती है। हालांकि इरम और शादाब ने सोनू के आरोपों को गलत बताया था। शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक कमरे के अंदर शादाब, इरम और खुर्शीद साथ बैठे नजर आ रहे हैं। खुर्शीद कह रहा है कि इरम उसकी मर्जी से ही शादाब के साथ जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.