बरेली, मार्च 23 -- चौकी इंचार्ज को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने की कार्रवाई सवालों में घिर गई है। चौकी इंचार्ज की पत्नी की शिकायत पर एसएसपी अनुराग आर्य ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। उत्तराखंड के किच्छा निवासी जीशान मलिक की शिकायत पर सात जनवरी को एंटी करप्शन टीम ने थाना बहेड़ी की भुड़िया चौकी इंचार्ज दीपचंद को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। दीपचंद पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि जेल से बचने और मुकदमा खत्म कराने के बदले उनसे ढाई लाख रुपये मांगे गए। जब उन्होंने 50 हजार रुपये दिए तो एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करके दीपचंद को जेल भेज दिया गया। दीपचंद के जेल जाने के बाद इस मामले में उसकी पत्नी गुंजन ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.