रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। राज्य भर के सिविल कोर्ट में शनिवार को साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सिविल कोर्ट रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल से ऑनलाइन माध्यम से किया। उद्घाटन के दौरान राज्य के लगभग सभी सिविल कोर्ट वर्चुअल मोड पर जुड़े रहे। यह पहला मौका था, जब राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन सिविल कोर्ट परिसर से किया गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोक अदालत त्वरित और सुलभ न्याय का माध्यम है। वादों के निस्तारण में अधिवक्ताओं के साथ मध्यस्थों की भूमिका अहम है। इनके बिना लोक अदालत सफल नहीं हो सकती है। यहां आने वाले वादकारियों को अपने वादों का निस्तारण कराने पर धन व समय दोनों की बचत हो रही है। मौके पर उन्होंने पांच वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.