धनबाद, जुलाई 4 -- धनबाद, प्रतिनिधि पहली जुलाई से 30 सितंबर तक सिविल कोर्ट में 90 दिवसीय मध्यस्थता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। समाज में बढ़ रहे विवादों की संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा के निर्देश पर पूरे भारत में 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर धनबाद में भी इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में विवादों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाना है। गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुलह के योग्य मुकदमों को मध्यस्थता के लिए भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के विवादों जैसे वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे, घरेलू ...