फतेहपुर, नवम्बर 6 -- फतेहपुर। शहर के आबूनगर रेड़ाईया स्थित विवादित मंदिर मकबरा के सामने महिलाओ द्वारा देव दीपावली मनाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत 21 महिलाओ के खिलाफ केस दर्ज किया है। देर रात पुलिस ने पूर्व के मुकदमे में नामजद पूर्व सपा नेता के घर दविश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि बुधवार विवादित स्थल की महिलाओ ने शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की। महिला पुलिस कर्मियों के रोकने पर विवाद करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने का प्रयास किया। महिला सिपाही मंजू ने मोहल्ले की सुभद्रा को नामजद कराते हुए 20 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है,मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस 11 अगस्त को दर्ज मुकदमे में नामजद पूर्व सपा नेता के घर दविश दी लेकिन वह फरार हो गया। उसकी तलाश कराई...