संभल, मार्च 8 -- शहर के विवादित स्थल पर शुक्रवार को जुमे की नमाज त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पुलिस अफसरों के साथ सभी मजिस्ट्रेट भी नमाज संपन्न होने तक अलर्ट रहे। एसपी भी सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए अधीनस्थ अफसरों के साथ पहुंचे। अफसरों ने सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखी। एसपी ने सत्यव्रत और नखासा क्षेत्र में बन रहीं चौकियों का भी निरीक्षण किया। विवादित स्थल के दोबारा सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। उसके बाद हिंसा वाले क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सदर कोतवाली और नखासा क्षेत्र में बनाए गए प्वाइंटों पर पुलिस-पीएसी मुस्तैद है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रही। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी श्रीश्चंद्र के साथ विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.