नई दिल्ली, मार्च 15 -- होली और जुमा एक ही दिन पड़ने से यूपी पुलिस शुक्रवार को पूरे दिन अलर्ट मोड पर रही। त्योहार से शांतिपूर्वक सम्पन्न हो इसके लिए पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती। इस दौरान यूपी के बस्ती जिले में एक विवादित मदरसे की जमीन पर कुछ लोगों ने नमाज पढ़ने की तैयारी कर ली। कुछ लोग इसका विरोध भी करने लगे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो सकता था। सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत ऐक्शन मोड में आ गया। अफसर भागे-भागे मौके पर पहुंचे। उन्होंने नमाज के लिए जुट रहे लोगों को स्पष्ट कर दिया कि जब तक मामला अदालत में चल रहा है तब तक विवादित जगह पर कोई कुछ नहीं करता। वहां नमाज नहीं पढ़ी जा सकती। मामला बस्ती के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के तेलियाडीह कस्बे का है। यहां एक मदरसे और मस्जिद की जगह विवादित है। एक पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को इस जमीन पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.