बाराबंकी, मार्च 23 -- देवा शरीफ। शेखपुर में एक विवादित भूमि और रास्ते पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को पुलिस व राजस्वकर्मी ने पहुंचकर रुकवा दिया। कोर्ट में चल रहे वाद के निर्णय के बाद ही किसी प्रकार का कोई कार्र करवाने का आदेश दिया। जनपद बराबंकी के ग्राम भटेहटा निवासी अशविनी कुमार सिंह द्वारा देवा थाना में थाना दिवस पर शिकायती पत्र दिया था। जिसमें कहा था कि शेखपुर गांव के निवासी एक व्यक्ति धर्मिक स्थल की विवादित भूमि व रास्ते पर निर्माण कर करवा रहे हैं। उसने कार्य को रोकने की मांग की थी। इस शिकायत पर रविवार को देवा कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह और लेखपाल मौके पर गए। इन लोगों ने विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...