हाजीपुर, अप्रैल 28 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। सलेमपुर डूमरिया गांव में विवादित भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्रशासनिक पदाधिकारियों से की गई है। नथुनी पासवान ने कहा है कि विवादित भूमि पर दुसरे पक्ष द्वारा धीरे-धीरे कब्जा जमाया जाने लगा है। उस भूमि पर शाम समय प्रतिबंधित अवैध नशीला पदार्थ ताड़ी आदि बेचे जाने लगे हैं। जबकि अनुमंडल प्रशासन द्वारा धारा 146 के तहत भूमि जब्त किया हुआ है। जिस पर पक्ष को कुछ करना मना है। शिकायत कटहरा थाने से लेकर अनुमंडल महुआ एवं जिला पदाधिकारियों तक की गई है। फिर भी स्थिति यथावत बनी हुई है। शिकायत कर्ता ने पदाधिकारी से इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...