देहरादून, जून 25 -- देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया है कि अपनी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ बार-बार दुष्कर्म के लिए मजबूर करने वाली भाजपा महिला नेत्री को जेल में सरकार की ओर से विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। इतना ही नहीं महिला नेत्री को कुछ दिन पूर्व जेल में योग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों और इनमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में राज्य सरकार की चुप्पी भी गंभीर विषय है। बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी भाजपा महिला नेत्री को जेल में सम्मानित किया जाना, शर्म का विषय है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.