बागपत, जुलाई 19 -- मुजफ्फरनगर में दुकानों पर नेमप्लेट अभियान चलाकर सुर्खियों में आए यशवीर महाराज एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार बागपत में कांवड़ सेवा शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मंदिरों के पास मुस्लिम पूजा सामग्री न बेचें। यशवीर महाराज ने बड़ौत के पीएन शर्मा पार्क पर कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदार केवल हिन्दू होने चाहिए। हिन्दू विरोधी मानसिकता वाले लोगों को इस पवित्र कार्य से दूर रखा जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे दुकानदारों को पूजा सामग्री बेचने का परमिट न दिया जाए, जो सनातन परंपराओं में आस्था नहीं रखते। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान कथित रूप से घुसे मुस्लिम युवकों और विपक्षी गुंडों द्वारा उपद्रव फैलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.