गोपालगंज, सितम्बर 16 -- - जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव की घटना - जख्मी में दो महिलाओं की स्थिति बतायी जा रही गंभीर गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव में मंगलवार की अहले सुबह विवादित जमीन पर किचन निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में महिला समेत दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष विवादित जमीन पर किचन बनाने का कार्य शुरू कर रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घायलों में एक पक्ष से गेंदावली देवी, विपुल कुमार और जगदंबा कुमार शामिल हैं।जबकि दूसरे पक्ष से पंचानंद साह, उनका पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.