सहरसा, दिसम्बर 8 -- सोनबरसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बड़सम गांव में विवादित रैयती भूमि पर जबरन कचरा भवन निर्माण का मामला सामने आया है। पूर्व मुखिया जयचंद यादव का आरोप है कि उनकी करीब 6 कट्ठा रैयती जमीन, जो हाल सर्वे में गलती से सरकारी नाम पर दर्ज हो गई थी, उस पर कोर्ट द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश होने के बावजूद निर्माण कार्य करा दिया गया। उक्त भूमि पर उनका वर्षों से दखल - कब्जा और मक्का की फसल लगी हुई थी। इसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2022-23 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया तेजनारायण यादव द्वारा फसल कटवाकर स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्माण शुरू करा दिया गया। इस संबंध में वादी लगातार न्यायालय में वाद लड़ते रहे और 17 सितंबर 2025 को अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी पारित किया था। बावजूद इसके भवन निर्माण पूरा कर लिया गया। मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.