गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर। तुर्कमानपुर और महेवा मुठ के बीच स्थित विवादित जमीन पर गुरुवार को सदर तहसील और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पैमाइश की। कुछ हिस्से की पैमाइश शुक्रवार को की जाएगी। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि पैमाइश कर फील्ड बुक तैयार कराई जा रही है। राजस्व ग्राम तुर्कमानपुर के गाटा संख्या 967, 968 और 969 और महेवा मुठ के गाटा संख्या 76, 77 और 78 (जो नगर निगम की संपत्ति है) के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद अपर नगर आयुक्त ने 22 मई को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर जमीन की पैमाइश की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.