बरेली, अगस्त 11 -- परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई खगोल विज्ञानी प्रतिभाओं की तलाश के लिए इसरो ने 'विलेज साइंटिस्ट प्रोग्राम की शुरुआत की है। इसके तहत बच्चों को इसरो के अंतरिक्ष अभियानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बच्चों की रुचियों के अनुसार इनमें से खगोल विज्ञान के लिए उपयुक्त छात्र तलाशे जाएंगे और उन्हें आगे का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में इसरो की प्रयोगशाला स्थापित करने की भी योजना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अहमदाबाद स्थित स्पेस अप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) ने यह विलेज साइंटिस्ट प्रोग्राम शुरू किया है। विलेज साइंटिस्ट प्रोग्राम को प्रदेश के सभी 75 जिलों में विस्तार दिया जाएगा। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इसके अंतर्गत भारत के अंतरिक्ष मिशन, चंद्रयान, मंगलयान के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.