बांका, मई 4 -- बांका। निज प्रतिनिधि। सूबे के 38 जिलों में महज 11 जिलों में ही प्राकृतिक वन हैं। जिसमें बांका के अलावे कैमूर, पश्चिम चंपारण, रोहतास, गया, औरंगाबाद,जहानाबाद, नवादा, नालंदा, जमुई व मुंगेर जिला शमिल हैं। अब इन प्राकृतिक वनों में विलुप्त हो रहे वनस्पतियों को संरक्षित किया जा रहा है। अब इन वनों में विलुप्त हो रहे वनस्पतियों को संजीवनी देने में वन विभाग जुट गया है। यहां 42 हजार 443 हेक्टेयर भूमि में प्राकृतिक वन फैले हैं। लेकिन संरक्षण के अभाव में हाल के कुछ वर्षों से यहां के प्राकृतिक वनों से पेड-पौधों की कई प्रजातियां विलुप्त हो रही है। जिसे संरक्षित करने के लिए यहां के वनों, पहाडी व पठारी इलाकों एवं मैदानी क्षेत्रों में भी प्राकृतिक व क्षेत्रिय पौधे लगाये जा रहे हैं। यहां जल जीवन हरियाली अभियान के तहत 14 लाख पौधे लगाये जाने का...