संतकबीरनगर, सितम्बर 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहर के एक विद्यालय शनिवार को में वन विभाग द्वारा अंर्तराष्ट्रीय गिद्ध संरक्षण दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों को गिद्धों की हमारे जीवन में कतनी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है उसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस विलुप्त हो रही प्रजाति को बचाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रेंजर आईबी सोनकर ने कहा कि हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस सितंबर माह के पहले शनिवार को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य विलुप्त होते गिद्धों की रक्षा करना और उनके बारे में जागरूकता फैलाना रहता है। यह एक ऐसा पक्षी है जिसे लोग हमेशा गलत समझते हैं। उन्होंने कहा कि गिद्ध आमतौर पर मरे हुए शवों को खाकर प्राकृतिक रूप से सफाई कर्मी का काम करते थे। गिद्ध शवों के सड़ने से फैलने वाली बीमारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.