बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच,संवाददाता। तराई की धरा से तेजी से विलुप्त होती गोरैया के संरक्षण की अलख जगाने को लेकर फेंड्स ऑफ कतर्नियाघाट की ओर से मंगलवार को डीएफओ बी शिवशंकर को गोरैया बॉक्स भेंट किया। इस पक्षी के संरक्षण को लेकर प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। हर घर के आंगन पर फुदकने वाली गोरैया बदलते परिवेश में रूठ रही है। समय रहते दाना-पानी को लेकर सजग नहीं हुए तो गिद्ध जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। फ्रेंड्स ऑफ कतर्नियाघाट के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने कहा कि 20 मार्च को विश्व गोरैया दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस सिर्फ खानापूर्ति के लिए नहीं बल्कि धरा की सबसे खूबसूरत व हर आंगन में चहकने वाली गोरैया के संरक्षण को अमलीजामा पहनाने के लिए खास दिन होगा। इस दिन पक्षी प्रेमियों को बॉक्स वितरित कर दाना-पानी रखकर उनके सरंक्षण व प्रभावी प्रवास को लेकर कदम उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.