आदित्यपुर, अप्रैल 13 -- गम्हरिया, संवाददाता। आदिवासी किसान समिति, सालडीह की ओर से स्थानीय फुटबॉल मैदान में आदिवासी नाच गान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने युवाओं से आदिवासी संस्कृति को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में विलुप्त होती संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए आदिवासी समाज को इस तरह के आयोजन को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के समय में आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार के सरहुल पर्व पर दो दिनों की छुट्टी घोषित करने की सराहना की। कार्यक्रम को झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, भुगलु सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी समेत कई अन्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी महिलाएं द्वारा भव्य पाता नाच गान का आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.