देहरादून, जून 21 -- विलासपुर कांडली के 11 जीआरआरसी जूहा. स्कूल के प्रांगण में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दुर्गा शाखा ने सामूहिक योग का विशेष आयोजन किया। जिसमें ग्राम पंचायत विलासपुर कांडली एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। शाखा के मुख्य शिक्षक कै. कुलदेव सिंह नेगी(सेनि.) ने स्थानीय लोगों से रोज एक घंटा योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति के साथ ही एक स्वच्छ और स्वस्थ मानव समाज की स्थापना की ओर ले जाता है। वसुधैव कुटुम्बकम के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए पूरे विश्व को एक दूसरे से जोड़ता है। इस अवसर पर दुर्गा शाखा कार्यवाह विनोद अवस्थी, विक्रम कंडारी, लक्ष्मण खनका, जगदीश पांडे, गिरीश उनियाल, मोहन सिंह मेहरा, भुवन चंद्र भट्ट, हंसा...