अल्मोड़ा, मई 14 -- एसएसजे विवि में आज से सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, लेकिन विवि में अब भी कई छात्रों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है। अब विवि की ओर से विलंब शुल्क के साथ फिर से छात्रों को परीक्षा शुल्क भुगतान का मौका दिया गया है। एसएसजे विवि में स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे गए थे, लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने में छात्र-छात्राओं की ओर से लापरवाही बरती गई। कई बार पोर्टल खोलने के बावजूद छात्रों ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरे। वहीं, विवि की ओर से आदेश जारी कर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्र-छात्राओं को ही परीक्षा में बिठाने की बात कही गई थी। इस कारण परीक्षा फॉर्म नहीं भरने वाले छात्र परीक्षा देने से वंचित रहने वाले थे। अब विवि की ओर से बुधवार शाम परीक्षा फॉर्म भरने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.