जहानाबाद, फरवरी 24 -- सर्पदंश से बचाव, नियंत्रण और उपाय विषय पर प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम सर्पदंश की पहचान, एंटी-स्नेक वेनम सीरम के समुचित उपयोग, डोज की दी गयी जानकारी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता सदर अस्पताल के जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में सिविल सर्जन सर्पदंश से बचाव, नियंत्रण और उपाय विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से नामित चिकित्सा पदाधिकारी एवं सुपरीटेंडेंट ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्पदंश से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना तथा समयबद्ध एवं वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान सर्पदंश की पहचान, प्राथमिक प्रबंधन, रेफरल प्रणाली, आपातकालीन उपचार, एंटी-स्नेक वेनम सीरम (एएसवीएस...