दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका नगर परिषद कार्यालय से 10 सफाई कर्मी को कम से हटाए जाने की विरोध में झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने शहर में भ्रमण करते हुए अपना हड़ताल का समर्थन दिया एवं विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की और हटाए गए कर्मियों को काम पर वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम ने कहा कि सफाई कर्मियों को बिना किसी कारण के काम से हटाया गया है, जो कि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दुमका के द्वारा आदर्श आचार संहिता का बहाना बना रहे है जबकि सच्चाई यह है 19 फरवरी को सभी सफाई कर्मी माफी नामा आवेदन जमा किया है। एक सप्ताह तक कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दुमका आवेदन अपने पा...