लखनऊ, जून 18 -- एलडीए के प्रवर्तन दस्ते को बुधवार को अवैध निर्माण सीलिंग के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एलडीए ने चिनहट में अयोध्या रोड पर अवैध बना होटल फोर सीजन को दोबारा सील कराया। वहीं गोकुलधाम बिल्डकॉन कंपनी के अवैध रो हाउस को सील करने के दौरान काफी विरोध हुआ। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी को देख लेने की धमकी मिली है। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के सेमरा में अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से बने होटल फोर सीजन को प्राधिकरण ने पूर्व में सील किया था। वर्तमान में प्रबंधन होटल को एक बार फिर संचालित करने का प्रयास कर रहा था। स्थल निरीक्षण में मामला उजागर होने पर प्रवर्तन टीम ने होटल को पुनः सील कर दिया। इसके अलावा रईस हैदर, मोहम्मद इरफान व गोकुलधाम बिल्डकॉन प्रालि व अन्य द्वारा चिनहट के लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.