नई दिल्ली, जनवरी 9 -- राजधानी लखनऊ के डंडहिया बाजार में बुधवार को नगर निगम ने सड़क पर बनी पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान दुकानदारों ने काफी हंगामा विरोध किया। जोनल अधिकारी को घेर लिया। कार्रवाई के दौरान हालात कई बार तनावपूर्ण हुए, लेकिन टीम पीछे नहीं हटी। नगर निगम के अनुसार डंडहिया बाजार में सड़क पर कब्जा कर वर्षों से पक्की दुकानें बना ली गई थीं। इससे यातायात बाधित हो रहा था और सीएम ग्रिड योजना के तहत प्रस्तावित सड़क विकास कार्य अटका हुआ था। बार-बार नोटिस देने के बाद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद निगम ने सख़्त कार्रवाई का निर्णय लिया।दुकानदारों का हंगामा जैसे ही बुलडोज़र मौके पर पहुंचा, बड़ी संख्या में दुकानदार और स्थानीय लोग जमा हो गए। अधिकारियों को घेरकर विरोध शुरू कर दिया गया। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई रोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.