लखनऊ, दिसम्बर 18 -- राजधानी में अवैध डेरी संचालन के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए इंदिरा नगर सेक्टर-25 में बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय स्तर पर हुए विरोध और नाराजगी के बीच नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर करीब 500 मीटर के दायरे में फैली अवैध डेरियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई थाना गाज़ीपुर क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से अवैध डेरी संचालन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि अवैध डेरियों के कारण इलाके में गंदगी, बदबू, मच्छरों का प्रकोप और यातायात अव्यवस्था बढ़ गई थी। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की योजना बनाकर मौके पर दस्तक दी। अभियान जोन-7 के जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद और पशु कल्याण अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.