बेगुसराय, जून 12 -- मंझौल, एक संवाददाता। कावर बगरस नहर में हरसाईन पुल के पास चेक डेम के निर्माण कार्य को लोगों के विरोध सामना करना पड़ रहा है। संवेदक राजेश कुमार ने बताया क 10 जून को चेक डेम के निर्माण के लिए पोकलेन मशीन द्वारा नहर में काम करना शुरू किया था लेकिन उसी दिन से निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों के विरोध के कारण रोकना पड़ा है। संवेदक ने बताया कि इसकी सूचना ड्रेनेज विभाग को दे दी गई है। 8 करोड़ 50 लाख 22 हजार 152 रु की लागत से विक्रमपुर चौर से कावर झील तक 12 किलोमीटर नहर के खुदाई, डेढ़ किलोमीटर नगरी चौर से कावर झील तक मुहाने सफाई तथा हरसाईन में चेक डैम का निर्माण होना है। कावर झील के चारों तरफ के स्रोतों के अवरोध को साफ कर कावर झील में पानी के आने के रास्ते को खोलना है। विक्रमपुर चोर से कावर झील की तरफ लगभग 3 किलोमीटर खुदाई का कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.