रांची, दिसम्बर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (सीजीएल) के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विरोधियों ने अपने शासन में न नौकरी और न ही रोजगार दिया, लेकिन वे अब षड्यंत्र कर रहे हैं। सीजीएल परीक्षा के बाद ऐसा देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने संघर्ष जीतने के लिए परिस्थितियां देखीं, विरोधियों का षड्यंत्र भी देखा। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि लोग इतने निचले स्तर तक जा सकते थे। चंदा इकट्ठा किया जा रहा था, क्यूआर कोड दिया जा रहा था। सुना है कि करोड़ों रुपये चंदा भी ले लिया गया है। अगली बार कोई ऐसा काम करेगा और नौजवानों के भविष्य के खिलवाड़ करेगा तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा झारखंड में हो रही थी और उसका पेप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.