मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मुफस्सिल थानान्तर्गत बरियारपुर-मुंगेर पथ पर भगत चौकी के समीप शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय हरिओम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के सतबिग्घी लक्ष्मणटोला निवासी दशरथ मंडल का पुत्र हरिओम कुमार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सूचना मिलने पर मृतक की मां व अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक की मां ने मीडिया के समक्ष बताया कि उसके पुत्र की मौत एक्सीडेंट में नहीं हुई है बल्कि विरोधी मनोज मंडल, बाबूलाल मंडल, सियालाल मंडल, शैलेश, अर्जुन मंडल ने एक्सीडेन्ट करवा कर उसकी हत्या करवाई है। मृतक की मां गायत्री देवी ने बताया कि एक साल पहले गांव के ही भीम मंडल की हत्या हुई थी। उस हत्या मामले मे...