बदायूं, अप्रैल 8 -- उसावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव जसमाह जाने वाले रास्ते पर एक युवक पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पीआरवी ने बंधनमुक्त कर युवक को थाने भेज दिया। पूछताछ में मामला विरोधियों को फंसाने की साजिश निकली। गांव जसमाह के रास्ते पर पुलिया के नीचे रस्सी से बंधे पड़े युवक से पुलिस ने जब थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह फर्रुखाबाद जिले के थाना राजेपुर के गांव दौलतपुर चिकई का रहने वाला है और उसका नाम रमजान अली पुत्र नीरु खां है। रविवार शाम वह शौच को जा रहा था, तभी सात-आठ लोग असलाह के बल पर उसे गाड़ी में डालकर यहां ले आए और हाथ पैर बांधकर रास्ते में फेंककर चले गए। आरोपी उसके पास तीन-चार छुरी भी छोड़ गए। पूछताछ में माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.