साहिबगंज, सितम्बर 2 -- विरोध: भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन साहिबगंज। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा का यह प्रदर्शन कांग्रेस के राहुल गांधी की कथित टिप्पणी के विरोध में था। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गरिमा साह ने की। उससे पहले शहर के स्थानीय स्वामी विवेकानंद चौक से जिला कांग्रेस कार्यालय तक कांग्रेस के खिलाफ नारेबारी करते हुए पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन निकाला । मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गरिमा साह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी न केवल एक मां का अपमान है, बल्कि यह पूरे भारतीय समाज और मातृशक्ति का अपमान है। कांग्रेस ने एक बार फिर अपने असली ...